अगस्त 24, 2026 2:29 अपराह्न

printer

कोलंबो में दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में भारत की स्थिति मजबूत, ऋषभ पंत ने रचा इतिहास

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रच दिया है। पंत विदेशी धरती पर भारत की ओर से बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। पंत ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।