भारत ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला में ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत अपनी मानवीय और चिकित्सा सहायता को और तेज़ कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर राहत कार्यों की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारतीय सेना का फील्ड अस्पताल वहां प्रभावित लोगों को लगातार आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं दे रहा है।
वहीं, वेनेजुएला स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि दक्षिण अमरीकी देश में भारत के मानवीय राहत प्रयासों को जनता से इसकी व्यावसायिकता और सेवा की गुणवत्ता के लिए व्यापक प्रशंसा मिली है।