जुलाई 4, 2026 1:59 अपराह्न

printer

गृह मंत्रालय ने यूएपीए के तहत पाकिस्तान में 23 लोगों को आतंकवादी घोषित किया

गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में 23 व्यक्तियों को ‘गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम’ (यूएपीए) के तहत तंकवादी घोषित किया है। ये लोग जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और अन्य संगठनों से जुड़े थे। मंत्रालय ने कहा कि देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार हर आतंकी माड्यूल को खत्‍म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यूएपीए अधिनियम में संशोधन से केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की शक्तियों का विस्तार करके देश के आतंकवाद रोधी कानूनी ढांचे को मजबूत किया गया है। संशोधन से केंद्र सरकार को संगठनों के साथ-साथ व्यक्तियों को भी आतंकवादी घोषित करने का अधिकार मिल गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला