सितम्बर 30, 2026 4:38 अपराह्न

printer

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, भारत ने क्वांटम सुरक्षित संचार में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत ने क्वांटम सुरक्षित संचार में एक हजार किलोमीटर की दूरी तय कर तकनीकी क्षमताओं में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय क्वांटम मिशन प्रगति क्यू फाउंड्री के उद्घाटन सत्र में कहा कि भारत ने अपने 8 वर्ष के लक्ष्य का आधा हिस्सा 3 वर्ष से भी कम समय में पूरा कर लिया है।

डॉ. सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय क्वांटम मिशन पारिस्थितिकी तंत्र में वर्तमान में 14 तकनीकी समूह, 17 परियोजना दल, 150 से अधिक समर्पित शोधकर्ता और 17 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 43 संस्थान शामिल हैं। उन्होंने क्वांटम नवाचारों की व्यावसायिक व्यवहार्यता और दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उद्योग की प्रारंभिक भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका का भी उल्‍लेख किया।

इस दौरान, डॉ. सिंह ने राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के अंतर्गत 9 नए स्टार्टअप का भी शुभारंभ किया।

प्रगति क्यू-फाउंड्री 2026 राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के अंतर्गत आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर का प्रयोगशाला-से-बाजार मंच और निवेशक-उद्योग सम्मेलन है। यह मंच शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत के नेताओं, निवेशकों, नीति निर्माताओं और प्रौद्योगिकी भागीदारों को एक साथ लाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला