अक्टूबर 21, 2026 2:31 अपराह्न

printer

एशियाई पैरा खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों पदक जीते

जापान के आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेलों में आज भारत की शुरुआत शानदार रही। सचिन सरजेराव खिलारी ने शॉट पुट एफ-46 स्‍पर्धा में स्‍वर्ण, मोहम्मद यासर ने भी इसी स्‍पर्धा में रजत और परवीन ने कांस्य पदक जीता।

 भारत के प्रवीण कुमार ने हाई जंप में स्वर्ण, जबकि बंटी ने रजत पदक हासिल किया।

 पुरुषों की शॉट पुट एफ-53 स्पर्धा में आयुष वर्मा ने भी स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में ये उनका दूसरा पदक है।

 महिला डबल्‍स तीरंदाजी में शीतल देवी और पायल नाग ने रजत पदक जीता। शीतल ने पिछले संस्करण में सरिता देवी के साथ इसी स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

 पुरुषों की 100 मीटर टी-35 स्पर्धा में अनुभव चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि राकेशभाई भट्ट ने 100 मीटर टी-37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला