सितम्बर 16, 2026 10:01 अपराह्न

printer

भारत ने सऊदी अरब के मक्का के नजदीक ड्रोन हमले की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने सऊदी अरब के मक्का के नजदीक ड्रोन हमले की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज कहा कि भारत सऊदी अरब की भूमि पर हमलों, नागरिकों के जीवन और बुनियादी ढांचे को खतरे में डालने वाली कार्रवाइयों की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के मुसलमानों के लिए विशेष महत्व वाले शहर मक्‍का के नजदीक यह घटना चिंताजनक है। प्रवक्ता ने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की उम्मीद करता है।