जून 8, 2026 6:28 अपराह्न

printer

भारत ने पश्चिम एशिया में नए हमलों पर गहरी चिंता जताई, सभी पक्षों से तत्काल तनाव कम करने की अपील की

भारत ने पश्चिम एशिया में हुए नए हमलों पर गहरा खेद व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ये घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अत्यंत चिंता का विषय है।

भारत ने सभी पक्षों से तत्काल तनाव कम करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। मंत्रालय ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए चल रही राजनयिक वार्ता को पूरा करने की भी अपील की है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला