जून 1, 2026 12:19 अपराह्न

printer

भारत ने महिला एस.ए.एफ.एफ. फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

भारत ने महिला एस.ए.एफ.एफ. फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने कल गोवा के मारगाओ स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश को तीन-शून्‍य से हराकर चैंपियनशिप के ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। प्यारी ज़ाक्सा, लिंडा कॉम और मालविका पी ने एक-एक गोल किया। भारत बुधवार को सेमीफाइनल में ग्रुप ए के उपविजेता भूटान से खेलेगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश का ग्रुप ए के विजेता नेपाल से मुकाबला करेगा।