स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में अभी तक इबोला वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। मंत्रालय ने सलाह दी है कि ऐसे व्यक्ति जो पिछले 21 दिन में इबोला प्रभावित देश से यात्रा करके आए हैं और उन्हें बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, दस्त या बिना किसी स्पष्ट कारण के रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई दें, तो वह स्वयं को लोगों से अलग कर ले। मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे व्यक्ति स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को तुरन्त सूचित करें। नागरिक, हेल्पलाइन नंबर 1075 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
News On AIR | जून 2, 2026 12:50 अपराह्न
देश में अब तक इबोला वायरस का कोई मामला नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय