भारत ने इबोला वायरस से निपटने के लिए अफ्रीका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र-सीडीसी को चिकित्सा सहायता की 43 टन की दूसरी खेप भेजी है। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस खेप में निदान, निगरानी उपकरण और दवाएं शामिल हैं। श्री जयशंकर ने कहा कि इससे अफ्रीकी संघ के सदस्य देशों को इबोला वायरस से निपटने में मदद मिलेगी।
इससे पहले, 24 मई को, भारत ने सीडीसी को चिकित्सा सहायता की पहली खेप भेजी थी।