अगस्त 20, 2026 12:02 अपराह्न | India delivers medicines

printer

भारत ने काबुल के सरकारी अस्पताल को भेजीं दवाइयां और चिकित्सा सामग्री

भारत ने काबुल के एक सरकारी अस्पताल को दवाइयाँ और चिकित्सा सामग्री भेजी हैं, जो अफगानिस्तान के लोगों के साथ भारत की दीर्घकालिक स्वास्थ्य साझेदारी की पुष्टि करती हैं। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह सहायता अफगानिस्तान की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसका उद्देश्य काबुल के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है।