अक्टूबर 1, 2026 5:35 अपराह्न

printer

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में जगह बनाई

जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्‍तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट में अभिषेक के गोल की मदद से भारत ने पाकिस्‍तान को 4-3 से शिकस्‍त दी।

भारत ने पहले हाफ में तीन गोल करके 3-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन दूसरा हाफ पाकिस्तान के नाम रहा जिसने तीन गोल करके स्कोर 3- 3 कर दिया। आखिरी मिनट में अभिषेक ने गोल करके भारत को फाइनल में पहुंचाया।