भारत ने तेल टैंकर एमटी ऑनर में एक भारतीय क्रू मेंबर की दुखद मौत पर शोक व्यक्त किया है। सोमालिया में पुंटलैंड समुद्री पुलिस बल के समुद्री लुटेरों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन के दौरान लुटेरों ने उसकी जान ले ली।
कीनिया में भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि वह मृतक भारतीय नागरिक के परिवार के संपर्क में है और उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। उच्चायोग ने बताया कि जहाज पर मौजूद बाकी सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, जिनमें एमटी सिबू 1 और एमटी यूरेका पर सवार नाविक भी शामिल हैं।
उच्चायोग ने कहा कि वह भारतीय नाविकों की सुरक्षा, देखभाल और उनकी वापसी के मामले में सोमालिया के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।