सितम्बर 27, 2026 1:54 अपराह्न

printer

एशियाई खेलों में भारत की पुरुष कंपाउंड टीम सेमीफाइनल में पहुंची

जापान में चल रहे एशियाई खेलों में, आज भारत के मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। पुरुष कंपाउंड टीम में कुशल दलाल, साहिल जाधव और गणेश मणि रत्नम, संयुक्त अरब अमीरात और भूटान को हराकर अंतिम चार में पहुंचे।
 
महिला वर्ग में, ज्योति सुरेशा वेन्नम, चिकिता तनीपार्थी और प्रीतिका प्रदीप ने मंगोलिया और कज़ाकिस्तान को मात दी।
 
दोनों कंपाउंड टीमें अब सेमीफाइनल में इस महीने की 30 तारीख़ को दक्षिण कोरिया से भिडेंगी।
 
चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की कंपाउंड मिक्स्ड टीम भी मंगलिया और कज़ाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
 
पुरुष रिकर्व में, धीरज बोम्मादेवरा और संजय भोगे की टीम ने फिलीपींस को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। महिला रिकर्व में, कीर्ति और कुमकुम ने मंगोलिया और चीनी ताईपेई पर जीत दर्ज की।
 
धीरज और कुमकुम की जोड़ी रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में संयुक्त अरब अमीरात और वियतनाम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
 
इससे पहले, अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर-फ़ाइनल में ताजिकिस्तान के नेक्रुज़ सलीमोव को हराकर देश के लिए मुक्केबाज़ी में पहला पदक पक्का किया।