इंडिया गठबंधन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम और निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दों पर रणनीति बनाने के लिए आज नई दिल्ली में बैठक की। यह बैठक नई दिल्ली के कॉन्सिटिट्यूशन क्लब में हुई।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह, समाजवादी पार्टी के नेता हरेंद्र मलिक, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जॉन ब्रिटास, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार गुट की नेता सुप्रिया सुले और अन्य नेता मौजूद थे।