अगस्त 13, 2026 10:10 अपराह्न

printer

राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत 13 स्‍वर्ण सहित 35 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया

नाइजीरिया के लागोस में राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत ने ‘ओवरऑल’ चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिताओं में भारत ने 13 स्वर्ण, 8 रजत और 14 कांस्य समेत कुल 35 पदक जीते। प्रतियोगिता के चौथे दिन सीनियर भारतीय तलवारबाजों ने छह स्पर्धाओं में पांच स्वर्ण पदक हासिल किए।
 
भारत ने पुरुष सेबर, महिला सेबर, पुरुष एपी, महिला एपी और महिला फॉयल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरुष फॉयल में रजत पदक अपने नाम किया।