सितम्बर 3, 2026 2:33 अपराह्न | Defence Minister Rajnath Singh

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकन ने संवाद, उच्च स्तरीय यात्रा और क्षमता निर्माण के माध्यम से द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को विस्तार की प्रतिबद्धता जताई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत और बेल्जियम के बीच घनिष्‍ठ तथा दीर्घकालिक संबंध है जो आपसी सम्‍मान और लोकतांत्रिक मूल्‍यों पर आधारित है। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश नियम आधारित वैश्विक व्‍यवस्‍था के प्रति वचनबद्ध हैं। रक्षा मंत्री ने यह बात बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रेंकेन के साथ नई दिल्‍ली में शिष्‍टमंडडल स्‍तर की वार्ता के दौरान कही। उन्‍होंने कहा कि विश्‍व इस समय अब तक की सबसे बड़ी भू-राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल का सामना कर रहा है। ऐसे में इन चुनौतियों से निपटना जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बेल्जियम जैसे महत्‍वपूर्ण साझेदार के साथ मुलाकात विचार-विमर्श के लिए उपयोगी अवसर है।

    बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रेंकेन ने भारत को घनी आबादी तथा उच्‍च प्रौद्योगिकी वाला देश बताया। उन्‍होंने भविष्‍य की परियोजनाओं के लिए बेल्जियम के साथ सहयोग करने की जरूरत पर बल दिया। उन्‍होंने दोनों देशों के बीच मित्रता को और आगे ले जाने की भी बात कही।

    बैठक के दौरान श्री सिंह और श्री फ्रेंकेन ने रक्षा सहयोग संवाद, उच्चस्तरीय यात्राओं, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के जरिए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग की जरूरत को स्वीकार किया। दोनों नेताओं ने दोहराया कि भारत और बेल्जियम की साझेदारी आपसी विश्वास, सम्मान और साझा मूल्यों पर आधारित है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला