अप्रैल 6, 2026 9:30 पूर्वाह्न

printer

भारतीय पहलवान आज एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में करेंगे अभियान की शुरुआत

भारतीय पहलवान आज किर्गिस्तान के बिश्केक में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत भारत के 30 सदस्यीय दल का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में भारत अनुभवी और युवा पहलवानों के साथ उतर रहा है। भारत के शीर्ष पदक दावेदारों में 61 किलोग्राम भारवर्ग में अमन, 57 किलोग्राम भारवर्ग में अंकुश और 65 किलोग्राम भारवर्ग में अंडर-23 विश्व चैंपियन सुजीत कलकल शामिल हैं। सुनील कुमार 87 किलो भारवर्ग में ग्रीको-रोमन कुश्ती टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, महिला टीम में मीनाक्षी गोयत और मनीषा भानवाला भारतीय चुनौती पेश करेंगी। प्रतियोगिता का समापन 12 अप्रैल को होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला