जून 22, 2026 8:56 अपराह्न

printer

भारत जहाज पुनर्चक्रण के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी देश बना

भारत वर्ष 2025 में जहाज पुनर्चक्रण के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी देश बन गया है। पत्तन , पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक जहाज पुनर्चक्रण में भारत की हिस्सेदारी 2024 के 30.1 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 35.4 प्रतिशत हो गई है।

पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि यह सफलता सरकार के नीतिगत सुधारों, उद्योग जगत के प्रयासों तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण और सुरक्षा मानकों के पालन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से जिम्मेदार और टिकाऊ जहाज पुनर्चक्रण के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की पहचान और मजबूत हुई है।