जून 6, 2026 8:02 अपराह्न

printer

भारत ने अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जापान को हराकर दर्ज की जीत

जापान के काकामिगाहारा में भारत की अंडर-18 लड़कों की टीम ने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया है। फाइनल में आज भारत ने जापान को चार-एक से हराया। आशीष तानी पूर्ति ने तीन गोल किए। कप्‍तान केतन कुशवाहा ने भी एक गोल किया।