जून 4, 2026 11:47 पूर्वाह्न

printer

भारत ने सैफ फुटबॉल महिला चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भूटान को हराकर फाइनल में जगह बनाई

भारत ने सैफ फुटबॉल महिला चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भूटान को एक-शून्य से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। गोवा के मडगांव में कल भारतीय महिला फुटबॉल टीम छह साल बाद सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची। खेल के 58वें मिनट में सनफिदा नोंगराम ने गोल दागकर विश्व रैंकिंग में 69वें स्थान की भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

पांच बार के विजेता भारत का फाइनल में शनिवार को मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश से मुकाबला होगा। भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 6 बजे से यह मैच खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम दूसरे सेमीफाइनल में नेपाल को दो-एक से हराकर लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है।