जून 14, 2026 8:23 पूर्वाह्न

printer

भारत ने धर्मशाला में वर्षा से बाधित पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

भारत ने कल रात हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तीन एकदिवसीय मैचों की क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। भारत ने 22 ओवर और 5 गेंद में ही 195 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। 
 
कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्‍तान ने 24 ओवर 5 गेंद में 194 रन बनाये थे। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
 
अफगानिस्तान के लिए, रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार शतक बनाया। उन्होंने 51 गेंद पर 102 रन बनाए। भारत के लिए, नये खिलाड़ी हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने तीन-तीन विकेट लिए। लगातार बारिश के कारण मैच की शुरुआत में देरी हुई और इसे 25-25 ओवर का कर दिया गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
 
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा।