जून 6, 2026 7:59 अपराह्न

printer

अफगानिस्तान के ख़िलाफ टेस्ट मैच में भारत की स्थिति मज़बूत, पहले दिन 3 विकेट पर 368 रन बनाए

न्यू चंडीगढ़ में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्‍त होने तक भारत ने तीन विकेट पर 368 रन बना लिए हैं। कप्‍तान शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। के एल राहुल ने भी 100 रनों की पारी खेली।

यह टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है।