वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच आर्थिक साझेदारी साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है और यह तेजी से मजबूत हो रही है।
श्री गोयल ने यह बात भारत-अमरीका ट्रेड फैसिलिटेशन पोर्टल के शुभारंभ अवसर पर कही। आगे उन्होंने कहा कि दोनों देशों द्वारा निर्धारित 500 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
श्री गोयल ने यह भी कहा कि इस विकास का लाभ एमएसएमई, किसानों और मछुआरों तक पहुंचना चाहिए। इस दौरान उन्होंने डिजिटल परिवर्तन और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला पर जोर दिया और आत्मनिर्भरता के महत्व को भी रेखांकित किया।