भारत और थाईलैंड ने सैन्य अभ्यासों, संयुक्त अभियानों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी वायु सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत करना है।
यह बातचीत कल बैंकॉक में थाईलैंड में भारत के राजदूत पुनीत अग्रवाल और रॉयल थाई वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल सकेसान कांथा के बीच हुई। थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक में भारतीय वायु सेना और रॉयल थाई वायु सेना के बीच सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह चर्चा दोनों देशों के बीच हाल में हुई अन्य रक्षा संबंधी बातचीत के बाद हुई है