अक्टूबर 9, 2026 9:47 अपराह्न

printer

भारत और कतर ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की; व्यापार, निवेश और संस्कृति सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और कतर ने आज दोनों देशों के बीच संबंधों की व्यापक समीक्षा की। इसमें राजनीतिक संबंधों, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, वाणिज्य दूतावास से जुड़े मामलों, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

नई दिल्ली में भारत-कतर विदेश कार्यालय परामर्श की छठी बैठक आयोजित की गई। इसमें दोनों देशों ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रम सहित क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी विचार साझा किए।

बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन और कतर के विदेश मंत्रालय के महासचिव डॉ. अहमद हसन अल-हमादी ने की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत हुई है। कतर में रहने वाला बड़ा भारतीय समुदाय भी दोनों देशों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करता है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला