भारत और नेपाल ने सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। देहरादून में हुई भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में दोनों देशों ने आपसी सहयोग के विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। दो दिवसीय बैठक में सीमा पार अपराध रोकने, सीमावर्ती बुनियादी ढांचे, सड़क और रेल संपर्क मजबूत करने, अतिक्रमण हटाने तथा सीमाओं के रखरखाव पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में आपसी तालमेल और क्षमता बढ़ाने पर भी विचार साझा किए और इन मुद्दों पर आगे भी बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई।
News On AIR | अगस्त 22, 2026 8:26 पूर्वाह्न
भारत और नेपाल ने सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई