सितम्बर 14, 2026 8:09 अपराह्न

printer

भारत और मर्कोसुर के बीच तरजीही व्यापार समझौते के विस्तार के लिए बातचीत शुरू करने की घोषणा

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेतकिन ने भारत और मर्कोसुर के बीच तरजीही व्यापार समझौते के विस्तार के लिए बातचीत शुरू करने की घोषणा की है।

दोनों मंत्रियों ने वर्तमान समझौते में आपसी हित के क्षेत्रों को शामिल करने पर सहमति प्रकट की। इसका उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना तथा निजी क्षेत्र के लिए अधिक अवसर सर्जित करना है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि भारत और मर्कोसुर भविष्य के विस्तारित समझौते का दायरा और स्वरूप तय करने वाले संदर्भ की शर्तों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।