जुलाई 2, 2026 7:31 पूर्वाह्न

printer

भारत और मलेशिया ने 12वीं उप-समिति की बैठक के दौरान द्विपक्षीय सैन्य सहयोग के पहलुओं की समीक्षा की

भारत और मलेशिया ने कल नई दिल्ली में आपसी सैन्य सहयोग की समीक्षा की। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बैठक में, दोनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और मुक्त आवाजाही को लेकर प्रतिबद्धता दुहराई। 12वीं उप-समिति की बैठक में दोनों देशों के बीच मौजूदा रक्षा पहलों, सैन्य संपर्क, द्विपक्षीय अभ्यास, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, समुद्री  तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई।
 
बैठक में, विश्वास व्यक्त किया गया कि दोनों पक्षों की चर्चा से आगामी भारत-मलेशिया रक्षा सहयोग बैठक की ठोस आधारशिला तैयार होगी।
 
मलेशियाई शिष्टमंडल ने रक्षा सचिव राजेश कुामर सिंह से मुलाकात की और दिल्ली के विश्व व्यापार केंद्र में रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम भवन का दौरा भी किया।
 
भारत-मलेशिया उप-समिति दोनों देशों के बीच सैन्य संपर्क का मंच है। इसका आयोजन दोनों देशों के रक्षा सचिवों की बैठक से ठीक पहले किया जाता है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला