मई 7, 2026 8:14 अपराह्न

printer

इंडिया एआई और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

इंडिया एआई और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने आज नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि यह साझेदारी एआई के जिम्मेदार और व्यापक अनुप्रयोग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्रालय ने कहा कि इसके अंतर्गत, दोनों संस्थान अपनी पूरक शक्तियों, इंडिया एआई की कंप्यूटिंग अवसंरचना, डेटासेट प्लेटफॉर्म और एआई कौशल विकास पहलों का लाभ उठाएंगे।