सितम्बर 17, 2026 2:59 अपराह्न

printer

भारत आज नई दिल्ली में अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला का अंतिम मैच खेलेगा

पुरुष क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी -20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का अंतिम मुकाबला आज शाम नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जायेगा।

भारत पहले दो मुकाबले जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर चुका है। पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि दूसरे मैच में संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 57 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की वापसी से टीम को मजबूती मिली है, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने भी प्रभावी गेंदबाजी की है।