आयकर विभाग और प्राइस वाटर हाउस कूपर्स- पीडब्ल्यूसी इंडिया ने नए आयकर अधिनियम, 2025 – अंतर्राष्ट्रीय कर और हस्तांतरण मूल्य निर्धारण पहलू पर एक वेबिनार आयोजित किया। वेबिनार में नए आयकर नियम, 2025 और नए आयकर अधिनियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन और परिवर्तन प्रक्रिया पर चर्चा की गई।
आयकर विभाग की प्रमुख आयुक्त सुश्री मोनिका भाटिया ने विभाग और हितधारकों के सामूहिक प्रयासों पर प्रकाश डाला, जिन्होंने नए आयकर अधिनियम, 2025 में सुचारू परिवर्तन सुनिश्चित किया। उन्होंने सीमा पार हस्तांतरण मूल्य निर्धारण तंत्र, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक कराधान प्रणाली में भारत की बढ़ती भूमिका के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की।
हाल ही में आयोजित इस वेबिनार में अमरीका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, चीन, सिंगापुर, साइप्रस, जापान, मॉरीशस, कतर, संयुक्त अरब अमीरात सहित 16 विदेशी देशों के 11 सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।