चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला डबल्स के फाइनल आज भारत की वैष्णवी अडकर और ऋतुजा भोसले का मुकाबला स्विट्जरलैंड की नैमा करामोको और सिमोना वाल्टरट की जोड़ी से होगा। यह मैच शाम चार बजे से होगा।
यह पहली बार है जब कोई भारतीय जोड़ी इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। अडकर और भोसले ने कल सेमीफाइनल में वेरेनिका फाल्कोव्स्का और अलाना स्मिथ की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराया।