नवम्बर 8, 2026 5:01 अपराह्न

printer

सर्राफा बाजार में, पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखी गई

सर्राफा बाजार में, पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखी गई। अमरीकी मध्यावधि चुनावों के बाद कई नीतिगत बदलाव होने की आशा से कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट ने इस उछाल को बल दिया। वहीं, वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र को लेकर चिंताओं ने भी शेयर बाजारों से कमोडिटी बाजारों की ओर तीव्र प्रवाह को बढ़ावा दिया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर अनुबंध के लिए सोने के वायदा भाव में लगभग 2 दशमलव 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सोना 1 लाख 42 हजार 167 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसी अवधि के लिए चांदी के वायदा भाव में लगभग 3 दशमलव 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। चांदी का भाव 1 लाख 84 हजार 787 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

वहीं, कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर अनुबंध के लिए सोने के वायदा भाव में सप्ताह के दौरान 4 दशमलव 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस अवधि के लिए चांदी के वायदा भाव में सप्ताह के दौरान 5 दशमलव 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।