जून 10, 2026 2:34 अपराह्न

printer

अमरीकी हमलों के जवाब में ईरान ने जॉर्डन में अमरीकी अड्डे और खाड़ी में 21 अन्य ठिकानों पर हमले किए

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास अमरीकी हमलों के जवाब में आज जॉर्डन में एक अमरीकी अड्डे और खाड़ी में 21 अन्य ठिकानों पर हमले किए। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित क़ेशम द्वीप और सिरिक बंदरगाह शहर पर हमला किया गया। 
 
इस बीच, जॉर्डन के सशस्त्र बलों ने भी हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने ईरान से अल-अज़राक की ओर दागी गई पांच मिसाइलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। अप्रैल में दोनों देशों के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद ये बडी झड़प है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला