अक्टूबर 25, 2026 10:11 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि वोकल फॉर लोकल अभियान से भारतीय उत्पादों की पहुंच वैश्विक बाजारों तक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने  आगामी त्‍योहारी मौसम में लोगों से खरीदारी के लिए स्‍वदेशी उत्‍पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि इस तरह से वोकल फॉर लोकल अभियान को अधिक से अधिक बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नागालैंड के केजोमा गांव में मोटे अनाज की खेती को फिर से शुरू करने और पारंपरिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के प्रयासों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि केजोमा गांव में एक दशक से अधिक समय के अंतराल के बाद 2024 में मोटे अनाज की खेती फिर से शुरू की गई और 2025 में पहली बार मोटा अनाज महोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए पारंपरिक फसलों के जरिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं।

    आकाशवाणी समाचार, कोहिमा से आज शाम विशेष बातचीत में केजोमा ग्राम परिषद के अध्यक्ष किक्रोसा नाकी ने गांव और उसके मोटे अनाज महोत्सव का उल्लेख किए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा गांव का उल्लेख किए जाने से उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

    श्री नाकी ने बताया कि केजोमा ग्राम परिषद मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए इस महोत्सव का आयोजन करती रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री द्वारा इस पहल को पहचान दिए जाने से विभिन्न पक्षों का लगातार सहयोग मिलेगा, नए अवसर पैदा होंगे और समुदाय के लोग इसमें अधिक भागीदारी करेंगे। श्री नाकी ने यह भी उम्मीद जताई कि इस पहचान से गांव में मोटे अनाज की खेती की पारंपरिक पद्धतियों को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला