जून 25, 2026 9:08 पूर्वाह्न

printer

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप: ग्रुप ए मुकाबले में आज शाम मैनचेस्टर में भारत का सामना बांग्लादेश से

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में ग्रुप ए के मुकाबले में आज भारत का सामना बांग्‍लादेश से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जायेगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ग्रुप ए में 3 में से 2 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर वहीं, बांग्लादेश चौथे स्थान पर है।
 
भारत ने अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन की शानदार जीत के साथ की, वहीं दूसरे मैच में नीदरलैंड्स पर 95 रन की बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि, पिछले मैच में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।