सितम्बर 30, 2026 6:29 अपराह्न

printer

एटीएस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त अभियान में ईरानी नौका से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि गुजरात आतंकरोधी दस्ते (एटीएस, भारतीय तटरक्षक बल और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में एक ईरानी नौका से पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियान के दौरान भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में मौजूद नौका से 526 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और हेरोइन जब्त की गई। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए संकल्‍पबद्ध है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि इस महीने की 14 से 30 सितम्‍बर तक चला यह अभियान भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में खुफिया जानकारी पर आधारित अंतर-एजेंसी समन्वय की मजबूती को दर्शाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला