अगस्त 21, 2026 7:52 पूर्वाह्न | Madhya Pradesh

printer

मौसम विभाग: मध्य प्रदेश में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और पूर्वोत्‍तर भारत के कुछ हिस्सों में भी तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, झारखंड, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल तक तेज हवा चलने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है।

    दिल्ली में, आज बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की सम्‍भावना है।