मौसम विभाग ने कल तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान केरलम, माहे और लक्षद्वीप में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना व्यक्त की है। कल असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है।
इस बीच, मौसम विभाग ने कल सुबह दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में धुंध और हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज शाम 7 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 303 दर्ज किया गया।