अप्रैल 26, 2026 9:31 अपराह्न

printer

आईआईटीएम ने ‘मिशन मौसम’ के तहत महाबलेश्वर में एक्स-बैंड डॉप्लर रडार शुरू किया

महाराष्ट्र में पुणे के भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान- आईआईटीएम ने हाल ही में ‘मिशन मौसम’ के अंतर्गत महाबलेश्वर में एक नया एक्स-बैंड डॉप्लर मौसम रडार शुरू किया है। इस रडार का उद्घाटन 24 अप्रैल को एम. रविचंद्रन ने आईआईटीएम और इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

पश्चिमी घाट में लगभग 14 सौ मीटर की ऊंचाई पर संस्थापित यह रडार आकाश में मौसम की निगरानी करने वाला है और लगातार वायुमंडलीय स्थितियों पर नजर रखता है। यह वास्तविक समय में वर्षा, बादल, तूफान, कोहरा और तेज हवाओं को ट्रैक कर सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रणाली से पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा, मानसून के पैटर्न और तूफान की गतिविधियों की बेहतर तरीके से समझने और आपदा तैयारियां करने में मदद मिलेगी।

यह प्रणाली बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी, विमानन सुरक्षा, कृषि परामर्श, आपदा प्रबंधन और जल संसाधन योजना में सहायक होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला