सितम्बर 19, 2026 8:36 अपराह्न

printer

आईआईटी रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह आज से शुरू

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी) रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह आज से शुरू हुआ। इस अवसर पर कुल 1277 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्‍न पदक देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि मौजूद थे।

श्री डोभाल ने कहा कि विद्यार्थियों को संस्थान में हासिल की गई शिक्षा और कौशल का इस्तेमाल समाज और देश के बड़े हितों के लिए करना चाहिए।

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने युवाओं से कहा कि वे देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्टता हासिल करने की कोशिश करें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला