आई आई एम बेंगलुरु ने गुजरात और देश के विभिन्न क्षेत्रों में जल प्रबंधन पर एक विस्तृत अध्ययन शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग के सचिव अशोक कुमार मीणा की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम में जल शक्ति सचिव ने बताया कि कैसे मज़बूत संस्थाओं, लगातार निवेश और ग्राम पंचायतों की भागीदारी से लोगों में बदलाव देखा जा सकता है। ‘जल जीवन मिशन के दूसरे चरण के बारे में बात करते हुए श्री मीणा ने कहा कि यह मिशन अब बुनियादी ढांचा बनाने से आगे बढ़कर लंबे समय तक सेवाएँ देने की ओर बढ़ रहा है।