अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा है कि अगर पाकिस्तान आपसी मुद्दों पर भारत का सहयोग चाहता है, तो पहले उसे अपने आतंकी ढांचे को खत्म करना होगा। पाकिस्तान ने सिंधु जल-संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले के विरोध में, इस्लामाबाद में हाल में एक सम्मलेन का आयोजन किया था।
एक लेख में, श्री क्वात्रा ने सिंधु जल-संधि को लेकर भारत के खिलाफ युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान के एक पूर्व विदेश मंत्री की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अपनी आंतरिक समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए भारत के खिलाफ युद्ध की धमकी देना और घरेलू विफलताओं का दोष भारत पर मढ़ना पाकिस्तान की नीति बन गई है।
श्री क्वात्रा ने कहा कि भारत को दोषी ठहराने और धमकियां देने के बजाय पाकिस्तान को अपनी जल-उत्पादकता बढ़ानी चाहिए।