अगस्त 23, 2026 8:40 अपराह्न

printer

आईसीएमआर ने कहा- देश में स्वाइन फ्लू का कोई नया स्ट्रेन नहीं

भारतीय चिकित्‍सा अनुसंधान परिषद – आई.सी.एम.आर. ने स्‍पष्‍ट किया है कि एच1एन1 के किसी नये रूप की पहचान नहीं की गई है और घबराने की कोई आवश्‍यकता नहीं है। मौजूदा समय में फैल रहा इन्‍फ्लूएंजा नया नहीं है। आई सी एम आर के वरिष्‍ठ वैज्ञानिकों के अनुसार यह वर्ष 2025 से अस्तित्‍व में है।

आई सी एम आर के अनुसार एच1एन1 समेत मौसमी इन्‍फ्लूएंजा अत्‍यधिक सीमित है। इसके सामान्‍य लक्षणों में बुखार, खांसी, सिरदर्द और शरीर में जकडन है तथा अधिकतर लोग उचित देखभाल और विश्राम के बाद इससे उबर जाते हैं। परिषद ने कहा है कि छोटे बच्‍चे, बुजुर्ग और बीमार व्‍यक्ति को इस इन्‍फ्लूएंजा से जटिलताएं आ सकती हैं। यदि ये लक्षण गंभीर हों तो डॉक्‍टर की सलाह लेनी चाहिए।

आई सी एम आर ने कहा है कि नियमित निगरानी से स्थिति पर बारीकी से निगाह रखी जा रही है और जन स्‍वास्‍थ्‍य के लिए आवश्‍यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला