मई 20, 2026 8:37 अपराह्न

printer

आईसीआई की वृद्धि दर इस वर्ष अप्रैल में वार्षिक आधार पर 1.7 प्रतिशत तक पहुंची

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक (आईसीआई) की वृद्धि दर इस वर्ष अप्रैल में वार्षिक आधार पर एक दशमलव सात प्रतिशत तक पहुंच गई, जो मार्च में संशोधित एक दशमलव दो प्रतिशत थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार सीमेंट उत्पादन में 9 दशमलव 4 प्रतिशत, इस्पात उत्पादन में 6 दशमलव 2 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 4 दशमलव 1 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।

हालांकि, कोयला उत्पादन में 8 दशमलव 7 प्रतिशत, उर्वरक उत्पादन में 8 दशमलव 6 प्रतिशत, प्राकृतिक गैस उत्पादन में 4 दशमलव 3 प्रतिशत, कच्चे तेल उत्पादन में 3 दशमलव 9 प्रतिशत और पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में आधे प्रतिशत की गिरावट आई। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में शामिल वस्तुओं के भार का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा आठ मुख्य उद्योगों का है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला