जून 28, 2026 1:43 अपराह्न

printer

‘सीए डे’ पर आईसीएआई दुबई चैप्टर का विशेष कार्यक्रम, भारत और यूएई के गणमान्य लोगों ने भाग लिया

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान के दुबई चैप्टर ने ‘सीए डे’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
 
यूएई के सहिष्णुता और सहअस्तित्व मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान ने इस अवसर पर भारत और यूएई के संबंधों को दुनिया की सबसे मजबूत साझेदारियों में से एक बताया।
 
भारत के यूएई में राजदूत डॉ. दीपक मित्तल ने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से भारत और यूएई के बीच व्यापार 100 अरब डॉलर से अधिक रहा है। उन्होंने इस साझेदारी को और मजबूत बनाने में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
 
वही, राज्यसभा सांसद और चार्टर्ड अकाउंटेंट अरुण सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में हुए आर्थिक सुधारों ने नए भारत की मजबूत नींव रखी है। 
 
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। वर्ष 1982 में स्थापित आईसीएआई का दुबई चैप्टर, संस्थान के 53 विदेशी चैप्टरों में सबसे बड़ा है। इसके 3,200 से अधिक सदस्य हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला