हैदराबाद रियासत ने 17 सितंबर 1948 को, आज ही के दिन भारतीय संघ में विलय किया था। इसकी स्मृति में आज हैदराबाद में मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार वर्ष 2022 से आधिकारिक रूप से हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह आयोजित कर रही है। मुख्य कार्यक्रम सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे, साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जी. किशन रेड्डी और बंदी संजय कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति समारोह में शामिल होंगे।
News On AIR | सितम्बर 17, 2026 12:11 अपराह्न
हैदराबाद मुक्ति दिवस आज, सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा मुख्य समारोह