प्रशांत क्षेत्रीय द्वीप हवाई में तेज़ हवाएं और मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने 63 सेंटीमीटर बारिश होने की चेतावनी जारी की है जिससे अचानक बाढ़ और कीचड़ का सैलाब आने की आशंका है।
सबसे अधिक असर माउई काउंटी, ओहू, कौआई और निहाऊ में पड़ने की संभावना है। स्थानीय लोगों से घर में ही रहने और अनावश्यक यात्राएं न करने की सलाह दी गई है।
तूफान लाला के कारण हवाई द्वीप के हज़ारों लोगों पर असर पड़ा है। अधिकारियों का कहना है कि यह पिछले डेढ सौ से भी अधिक समय में अब तक का सबसे बड़ा तूफान है जिससे बड़ी संख्या में पेड़ गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।