पुर्तगाल, ग्रीस और स्पेन में सैकड़ों दमकलकर्मी जंगल में लगी भीषण आग से जूझ रहे हैं। स्पेन और इटली ने पुर्तगाल में तीन दिन से लगी भीषण आग को बुझाने में मदद के लिए अतिरिक्त दमकलकर्मी भेजे हैं। ग्रीस के दूसरे सबसे बड़े शहर थेसालोनिकी के कुछ हिस्सों में अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने रखने का आग्रह किया है।
यूरोपीय संघ की कोपरनिकस उपग्रह मानचित्रण एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार कल तक जंगल की आग 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैल चुकी थी। यूरोपीय संघ के नागरिक सुरक्षा और मानवीय सहायता विभाग ने बताया कि स्पेन ने शुक्रवार को पुर्तगाल को अतिरिक्त सहायता के रूप में 120 दमकलकर्मी और 45 वाहन भेजे, जबकि इटली और स्पेन से तीन दमकल विमान भी मदद के लिए भेजे गए।
स्पेन में पूर्वोत्तर गिरोना क्षेत्र में शुक्रवार से लगी जंगल की आग लगभग 2 हजार दो सौ हेक्टेयर क्षेत्र में फैल चुकी थी।